विश्व हिंदी परिषद, बहरीन की अध्यक्ष श्रीमती ममता तिवारी जी एवं संयोजक श्री राममणि तिवारी जी ने परिषद के केंद्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति तथा बहरीन में परिषद की गतिविधियों एवं संगठनात्मक विस्तार से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।