विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी से ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल इंडिया के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता जी ने विश्व हिंदी परिषद के केंद्रीय मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन, भारतीय संस्कृति तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही, हिंदी को व्यापक वैश्विक पहचान दिलाने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।