विश्व हिंदी परिषद, ऑस्ट्रेलिया की महामंत्री श्रीमती पूजा भारद्वाज जी ने परिषद के केंद्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति तथा ऑस्ट्रेलिया में परिषद की गतिविधियों एवं संगठनात्मक विस्तार से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।