विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी ने भारत सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाईक जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
श्रीपाद येसो नाईक जी वर्तमान में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में माननीय राज्य मंत्री के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा के संरक्षण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।