Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

30 अप्रैल, 2026 को राज्य मंत्री जॉर्ज कूरीयन से डॉ. विपिन कुमार की शिष्टाचार भेंट

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में हिंदी सलाहकार एवं विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कूरीयन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के बीच हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग तथा सामाजिक-सांस्कृतिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. विपिन कुमार ने विश्व हिंदी परिषद की गतिविधियों एवं हिंदी के वैश्विक विस्तार हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

वहीं जॉर्ज कूरीयन ने हिंदी के संवर्धन में ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भाषा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें भविष्य में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp