vishwa hindi parishad

+(011) 35990037 , +(91) 8586016348

+(011) 49446677
+(91) 8586016348

भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री बी.एल. संतोष से डॉ. विपिन कुमार की शिष्टाचार भेंट

वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में हिंदी सलाहकार एवं विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के बीच हिंदी भाषा के संवर्धन, उसके प्रशासनिक एवं वैश्विक विस्तार तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. विपिन कुमार ने हिंदी को सरकारी कामकाज में अधिक प्रभावी बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान को सुदृढ़ करने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।

वहीं बी.एल. संतोष ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में विश्व हिंदी परिषद की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भाषा किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है और हिंदी का सशक्तिकरण देश की सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करेगा।

यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें भविष्य में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।