Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

20 दिसम्बर 2024 को मुंबई विश्वविद्यालय के फिरोजशाह मेहता भवन, कलिना कैंपस में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। डॉ. विपिन कुमार ने हिंदी भाषा और संस्कृति के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रचारक श्री रवि कुमार अय्यर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ आर.डी. कुलकर्णी ने की। समन्वय का कार्य मुंबई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. प्रसाद करांडे ने किया, जबकि इस सुअवसर पर मुंबई विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. अजय भमारे भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय और समाज के बीच भाषा, संस्कृति और शिक्षा के जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp