Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

+(011) 35990037 , +(91) 8586016348

डॉ. सीताराम आठिया, प्रदेश अध्यक्ष – मध्य प्रदेश, विश्व हिंदी परिषद

डॉ सीताराम आठिया लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी जिला सागर मप्र में विगत 28 वर्षो से पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आप भारत के विभिन्न प्रांतों की सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर स्वास्थ्य, शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण एवम समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। कोरोना काल में आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। साथ ही विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कई नवाचार भी लागू किए हैं। वर्तमान में आपका रुझान साहित्य की ओर है। सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे भारत के विश्वविद्यालयों में होने वाली अधिकांश राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता एवम शोधपत्र प्रस्तुत के साथ साथ उनका प्रचार प्रसार भी करते हैं। आपने पूरे भारत के हिन्दी के प्रोफेसर्स, प्राचार्य आदि को जोड़कर एक व्हाट्सएप ग्रुप हिन्दी विश्व भाषा की ओर बढ़ते कदम भी बनाया है।

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp