Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

17 अक्टूबर, 2026 | विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी की माननीय कैबिनेट मंत्री, दिल्ली सरकार, श्री कपिल मिश्रा जी से शिष्टाचार भेंट एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन हेतु आमंत्रण

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी ने दिल्ली सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी (विधि एवं न्याय, श्रम, रोजगार, विकास, कला, संस्कृति एवं भाषा तथा पर्यटन विभाग) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. बिपिन कुमार जी ने उन्हें 30–31 अक्टूबर, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “भारत रत्न अटल : हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन” में गरिमामयी सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
इस भेंट के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवादी चिंतन तथा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के महत्व पर चर्चा हुई।
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp