जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू ), नई दिल्ली के भारतीय भाषा केंद्र की माननीय प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) वंदना झा जी से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार, भारतीय भाषाओं के प्रोत्साहन एवं उच्च शिक्षा में हिंदी की भूमिका को सुदृढ़ करने के विषय में सार्थक चर्चा हुई।
विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने तथा भारतीय भाषाओं और भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है।