Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

14 अक्टूबर, 2026 | हरिद्वार। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी से डॉ. बिपिन कुमार जी की शिष्टाचार भेंट, अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन–2026 हेतु आमंत्रण एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट कर उनका सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. बिपिन कुमार जी ने आगामी 30–31 अक्टूबर, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन–2026 “भारतरत्न अटल: हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन” में गरिमामयी सहभागिता हेतु उन्हें सादर आमंत्रित किया।

भेंट के दौरान हिंदी भाषा के संवर्धन, भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा के संरक्षण तथा हिंदी को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने के विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। स्वामी जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण को नई प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा।

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp