विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार, केंद्रीय समन्वयक श्री श्रवण कुमार, राष्ट्रीय विशेष संपर्क समन्वयक डॉ. स्वर्णिम दीक्षित, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री विवेक शांडिल्य एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी श्री राजीव रंजन ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री को आगामी 30-31 अक्टूबर 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, साथ ही हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन को लेकर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. विपिन कुमार ने दिल्ली सरकार द्वारा दशकों पुराने कूड़े के पहाड़ों की सफाई, यमुना सफाई को अभियान का रूप देने तथा जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन जैसी जनहितकारी पहलों की सराहना की।