जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित जी से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट कर आगामी 30–31 अक्टूबर, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “भारतरत्न अटल : हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन” हेतु सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की पहल पर एम.ए. दर्शनशास्त्र के छात्र हेमंत सिंह तोमर को हिंदी में परीक्षा देने की अनुमति एवं पुनः प्रवेश का अवसर प्रदान करने के लिए कुलपति महोदया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार, भारतीय भाषाओं के प्रोत्साहन एवं उच्च शिक्षा में हिंदी की भूमिका को सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई।