केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके जी से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। श्री दुर्गादास उइके वर्तमान में जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।
भेंट के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं वैश्विक विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। हिंदी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और विविधता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा बताते हुए हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों पर विचार-विमर्श हुआ।