हरियाणा में हिंदी अभियान को मिलेगी नई गति
नई दिल्ली। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और वैश्विक विस्तार के अभियान को हरियाणा में नई गति देने के उद्देश्य से विश्व हिंदी परिषद ने श्री सचिन कुमार जी को प्रदेश समन्वयक–हरियाणा के दायित्व के लिए मनोनीत किया है।
श्री सचिन कुमार जी का यह मनोनयन हिंदी सेवा, भारतीय संस्कृति और भाषाई विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परिषद को विश्वास है कि उनके सक्रिय नेतृत्व, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से हरियाणा में परिषद की गतिविधियों का व्यापक विस्तार होगा।
विशेष रूप से सदस्यता अभियान, हिंदी प्रचार-प्रसार तथा हिंदी प्रेमियों को परिषद से जोड़ने के कार्य को नई ऊर्जा मिलने की अपेक्षा है।
विश्व हिंदी परिषद भारतीय भाषाओं के समन्वय के माध्यम से हिंदी को विश्व भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ देश-विदेश में निरंतर कार्यरत है। हरियाणा में यह अभियान हिंदी के प्रति जनभागीदारी को और व्यापक बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
श्री सचिन कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
डॉ. विपिन कुमार
राष्ट्रवादी विचारक, प्रख्यात स्तंभकार एवं लेखक
सदस्य–हिंदी सलाहकार समिति, वित्त एवं ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार
राष्ट्रीय महासचिव–विश्व हिंदी परिषद