Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

हिंदी एवं राजभाषा के विस्तार को लेकर नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी से महत्वपूर्ण भेंट

हिंदी एवं राजभाषा के विस्तार को लेकर नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी से महत्वपूर्ण भेंट
विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने श्री सुधीर कुमार रॉय से की मुलाकात
नई दिल्ली। विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने *राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक, पर्यवेक्षण विभाग (डीओएस), श्री सुधीर कुमार रॉय से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, राजभाषा के प्रभावी प्रयोग तथा भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. विपिन कुमार ने श्री सुधीर कुमार रॉय को विश्व हिंदी परिषद की गतिविधियों तथा देश-विदेश में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं वैश्विक विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही, देश के महत्वपूर्ण वित्तीय एवं संस्थागत क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा हिंदी को जन-जन से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
भेंट के दौरान राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन, हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण तथा भारतीय भाषाओं के बीच समन्वय को और मजबूत करने के विषय पर भी चर्चा हुई।
श्री सुधीर कुमार रॉय ने हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर हिंदी, भारतीय संस्कृति एवं देश की समृद्ध भाषाई विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए भविष्य में संवाद एवं सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
यह भेंट हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रति साझा सरोकारों तथा सार्थक संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रही।
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp