विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ: विपिन कुमार जी एवं राष्ट्रीय समन्वयक श्री श्रवण कुमार जी ने हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्रीमान कविंदर गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा उन्हें विश्व हिंदी परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत रत्न अटल : हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन’ विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

30–31 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित यह सम्मेलन भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के हिंदी प्रेम, राष्ट्रवादी चिंतन और सुशासन की प्रेरणादायी विरासत को समर्पित होगा।