9 सितंबर, 2026 को विश्व हिन्दी परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) पहुँचकर माननीय निदेशक (डॉ.) दिनेश प्रसाद सकलानी जी से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच हिन्दी भाषा के संवर्धन, प्रचार-प्रसार, शिक्षा के क्षेत्र में हिन्दी की भूमिका तथा भारतीय भाषाओं को सशक्त बनाने को लेकर आत्मीय और सार्थक संवाद हुआ।
इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार जी ने हिन्दी भाषा, भारतीय भाषाओं एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा को शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
NCERT में हुई यह आत्मीय एवं सार्थक भेंट हिन्दी, भारतीय भाषाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग एवं संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।