Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

26,सितंबर,2026 राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव को विश्व हिंदी परिषद का दायित्व

राजभाषा अभियान को मिलेगा नया विस्तार
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव को विश्व हिंदी परिषद का दायित्व
नई दिल्ली। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के व्यापक विस्तार के अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी परिषद द्वारा राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव जी को परिषद के महत्वपूर्ण दायित्व हेतु मनोनीत किया गया है।
श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव जी का राजभाषा के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव एवं योगदान हिंदी के संवर्धन और उसके व्यापक प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। परिषद को विश्वास है कि उनके अनुभव, सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन से हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों को और अधिक व्यापकता मिलेगी।
यह दायित्व हिंदी सेवा, राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता और भारतीय भाषाई विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विश्व हिंदी परिषद भारतीय भाषाओं के समन्वय के माध्यम से हिंदी को विश्व भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से देश-विदेश में निरंतर कार्यरत है। परिषद को आशा है कि श्री श्रीवास्तव जी का सहयोग इस अभियान को नई दिशा और व्यापक जनभागीदारी प्रदान करेगा।
श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हिंदी सेवा के इस महत्वपूर्ण अभियान में उनके अनुभव और सहयोग से परिषद को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp