Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

25,सितंबर,2026 हिंदी एवं राजभाषा के विस्तार को लेकर BBMB अध्यक्ष से महत्वपूर्ण भेंट

हिंदी एवं राजभाषा के विस्तार को लेकर BBMB अध्यक्ष से महत्वपूर्ण भेंट
विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से की मुलाकात
चंडीगढ़।विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी जी से चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, राजभाषा के प्रभावी प्रयोग तथा हिंदी को जन-जन तक पहुँचाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. विपिन कुमार ने विश्व हिंदी परिषद की गतिविधियों एवं हिंदी के वैश्विक विस्तार के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि देश के महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रमों एवं संस्थानों में हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने तथा राजभाषा के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
इंजीनियर मनोज त्रिपाठी जी ने हिंदी के प्रति अपने सकारात्मक विचार साझा करते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
भेंट के दौरान हिंदी, भारतीय भाषाओं एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भविष्य में सहयोग और संवाद को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
यह भेंट हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता और देश के प्रमुख संस्थानों के साथ सार्थक संवाद एवं सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp