Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

21 अगस्त, 2026 प्रथम अंतरराष्ट्रीय राजभाषा वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित

राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रगतिशील प्रयोग एवं प्रभावी क्रियान्वयन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम अंतरराष्ट्रीय राजभाषा वार्षिक शिखर सम्मेलन, ओडिशा-2026 का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया।
यह सम्मेलन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-02), नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के माननीय राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति जी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग, तकनीकी एवं डिजिटल युग में हिंदी की संभावनाओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा हिंदी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तित्व:
🔹 डॉ. हरि बाबू कंभमपति जी— माननीय राज्यपाल, ओडिशा
🔹 डॉ. विपिन कुमार जी — सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति, वित्त मंत्रालय तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार
🔹 डॉ. रामानुज नारायण जी — निदेशक, सीएसआईआर-आईएमएमटी, भुवनेश्वर
🔹 श्री प्रताप सिंह जी — अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नालको एवं अध्यक्ष, नराकास भुवनेश्वर (उपक्रम)
🔹 श्री राकेश कुमार यादव जी — मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, भुवनेश्वर एवं अध्यक्ष, नराकास भुवनेश्वर (बैंक)
🔹 श्री बालेंदु शर्मा दाधीच जी — सीईओ, एल्गो टेक्नोलॉजीज, दुबई तथा पूर्व निदेशक, माइक्रोसॉफ्ट एशिया
सम्मेलन में लगभग 500 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें ओडिशा सहित कोलकाता, रांची, पटना, बिहार, झारखंड तथा पूर्वी भारत के विभिन्न क्षेत्रों से केंद्र सरकार के हिंदी अधिकारी, कर्मचारी, राजभाषा विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं भाषा-विशेषज्ञ शामिल रहे।
विश्व हिंदी परिषद का मूल उद्देश्य भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हिंदी के प्रति बढ़ती रुचि, स्वीकृति एवं प्रयोग को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
विश्व हिंदी परिषद की ओर से इस ऐतिहासिक आयोजन के सभी आयोजकों, अतिथियों, विद्वानों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
जय हिन्दी। जय भारत। 🇮🇳🙏
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp