Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

18 अप्रैल, 2026 को कोलकाता में विश्व हिंदी परिषद का सशक्त जनसंपर्क अभियान

कोलकाता प्रवास के दौरान चुनावी परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषियों के बीच संदेश देने के उद्देश्य से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी ने विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

इन बैठकों में परिषद के अधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की सहभागिता रही, जहाँ सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

इसी क्रम में निवर्तमान गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा टेनी जी के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वर्तमान परिस्थितियों, जनभावनाओं एवं संगठन की भूमिका को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

इन बैठकों के माध्यम से हिंदी भाषी समाज को जागरूक करने, उन्हें एकजुट करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

विश्व हिंदी परिषद का यह प्रयास न केवल भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एक सकारात्मक एवं सशक्त वातावरण निर्माण की ओर भी अग्रसर है।

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp