विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी ने दिल्ली सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी (विधि एवं न्याय, श्रम, रोजगार, विकास, कला, संस्कृति एवं भाषा तथा पर्यटन विभाग) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. बिपिन कुमार जी ने उन्हें 30–31 अक्टूबर, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “भारत रत्न अटल : हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन” में गरिमामयी सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
इस भेंट के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवादी चिंतन तथा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के महत्व पर चर्चा हुई।