Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

13 – 14 सितंबर को होने विश्व हिंदी परिषद द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ.बिपिन कुमार ने माननीय जगदीश्वर गोवर्धन (भारत के मॉरीशस गणराज्य के उच्चायुक्त) जी से मुलाकात की।

13 – 14 सितंबर को विश्व हिंदी परिषद द्वारा दिल्ली स्थित एनडीएमसी सभागार में होने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन’ को लेकर विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ.बिपिन कुमार ने माननीय जगदीश्वर गोवरधन (भारत के मॉरीशस गणराज्य के उच्चायुक्त) जी से मुलाकात कर उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित किया. इस दौरान मॉरीशस गणराज्य के उच्चायुक्त माननीय जगदीश्वर गोवरधन जी ने जी ने विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ बिपिन कुमार और इससे जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन को सफल बनाने हेतु बधाई दी और सम्मेलन में हिस्सा लेने हेतु उत्सुकता जताई।

विश्व हिंदी परिषद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य आज के समय में वाद, संवाद और सन्देश के विमर्श में बहुआयामी गाँधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को वैश्विक परिदृश्य में अवलोकित करने का विनम्र प्रयास है।

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp