Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

11 अक्टूबर, 2026। चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी से पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी सहित परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्रीमान गुलाब चंद कटारिया जी से पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार एवं केंद्रीय समन्वयक श्री श्रवण कुमार, राष्ट्रीय विशेष संपर्क समन्वयक डॉ. स्वर्णिम दीक्षित, ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं वैश्विक विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। राज्यपाल महोदय ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और विविधता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा बताते हुए हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने पर बल दिया।
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp