काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी जी से विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार जी ने आगामी 30–31 अक्टूबर, 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन–2026, जिसका विषय “भारतरत्न अटल: हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन” है, में सहभागिता हेतु कुलपति जी को सादर आमंत्रित किया। साथ ही, हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय ज्ञान परंपरा और हिन्दी की वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।