Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के विस्तार को लेकर के. सी. त्यागी से महत्वपूर्ण मुलाकात

हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के विस्तार को लेकर के. सी. त्यागी से महत्वपूर्ण मुलाकात
विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री के. सी. त्यागी से की भेंट
नई दिल्ली। विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यसभा तथा लोकसभा के पूर्व सांसद
श्रीमान के. सी. त्यागी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन तथा हिंदी को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. विपिन कुमार ने श्री त्यागी जी को विश्व हिंदी परिषद की गतिविधियों तथा देश-विदेश में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। हिंदी को जन-जन से जोड़ने तथा भारतीय भाषाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में परिषद के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
श्रीमान के. सी. त्यागी जी ने हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा भाषा और संस्कृति से जुड़े प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
भेंट के दौरान हिंदी, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की भाषाई विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
यह मुलाकात हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रति साझा सरोकारों को लेकर एक सार्थक संवाद का अवसर बनी।
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp