Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

08 दिसंबर, 2025 को त्रिवेणी कला संगम में विश्व हिंदी परिषद के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन, कैलिफोर्निया की तुषा वर्धन की भरतनाट्यम की प्रस्तुति

तुषा वर्धन भरतनाट्यम की उभरती हुई एक सितारा है – संगीता बेलवंत, सांसद

विश्व हिंदी परिषद द्वारा त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत तथा विदेशों से आए युवा कलाकारों ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर अमेरिका के कैलिफोर्निया से आईं प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना तुषा वर्धन ने अपनी विशेष प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति में भाव, लय और ताल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद संगीता बेलवंत ने तुषा वर्धन की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि वे भरतनाट्यम की एक उभरती हुई सितारा हैं और अपनी कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपरा, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में देश-विदेश से आए अनेक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक विधाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp