आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के चेयरमैन प्रो. अखिलेश मिश्रा जी से विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव तथा वित्त एवं विदेश मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समितियों के माननीय सदस्य डॉ. विपिन कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर हिन्दी भाषा, शिक्षा, भारतीय ज्ञान-परंपरा एवं हिन्दी के वैश्विक प्रचार-प्रसार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
यह भेंट शिक्षा एवं हिन्दी के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।