विश्व हिंदी परिषद के केंद्रीय कार्यालय में बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री संजय पासवान जी ने डॉ. विपिन कुमार, राष्ट्रीय महासचिव, विश्व हिंदी परिषद से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री संजय पासवान जी ने विश्व हिंदी परिषद द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
यह आत्मीय मुलाकात हिंदी भाषा के उत्थान और वैश्विक विस्तार के साझा संकल्प को और सुदृढ़ करने वाली रही।