Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

01, अक्टूबर,2026 जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. स्वाति पाल जी से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार एवं राष्ट्रीय विशेष संपर्क समन्वयक डॉ. स्वर्णिम दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. स्वाति पाल जी से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार एवं राष्ट्रीय विशेष संपर्क समन्वयक डॉ. स्वर्णिम दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट की तथा आगामी 30–31 अक्टूबर 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं वैश्विक विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर 30–31 अक्टूबर 2026 को विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। प्रो. स्वाति पाल जी ने सम्मेलन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग प्रदान करने की भावना व्यक्त की।
विश्व हिंदी परिषद ने प्रो. स्वाति पाल जी के प्रति हिंदी, शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सम्मेलन के प्रति सहयोगात्मक भावना के लिए आभार व्यक्त किया।
📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp