नई दिल्ली। पीडीआईएल (प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री डी. एस. सुधाकर रमैया ने विश्व हिंदी परिषद के केंद्रीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की तथा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार से मुलाकात की।
इस अवसर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन, भारतीय संस्कृति और समकालीन सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दोनों के बीच हिंदी को अधिक व्यापक और प्रभावशाली बनाने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
डॉ. विपिन कुमार ने श्री डी. एस. सुधाकर रमैया के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके बहुमूल्य विचारों और आत्मीय संवाद के लिए आभार प्रकट किया। यह भेंट हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक अवसर रही।