Skip to main content

Vishwa Hindi Parishad | विश्व हिंदी परिषद

+(011) 35990037 , +(91) 8586016348

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2023

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की 115वीं जयंती के शुभ अवसर पर वैश्विक स्तर पर “अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन” का भव्य आयोजन विश्व हिंदी परिषद 22-23 सितम्बर, 2023 को करने जा रही है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि सड़क से लेकर संसद तक उनकी बात सुनी जाती थी। भारत के जिस ‘राष्ट्रवाद’ का बिगुल आज पूरे विश्व में बज रहा है, दिनकर जी ही उस राष्ट्रवाद की आधारशिला हैं।’ उनकी कविता के केंद्र में राष्ट्रहित है। राष्ट्रकवि’ दिनकर का राष्ट्रवाद भारत के नवनिर्माण का आधार है; मानवीय जिजीविषा का अक्षय स्रोत है। उनका राष्ट्रवाद हिंदी भाषा, हिंदी समाज की उन्नति के बिना अधूरा है। राष्ट्रकवि दिनकर का रचना संसार इसका साक्षात प्रमाण है। आधुनिकता को वे इन्हीं बिंदुओं पर परखते हैं। आज हम दिनकर को इस वैश्विक मंच के माध्यम से पुनः याद करने का प्रयास कर रहे हैं। विश्व हिंदी परिषद द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 115वीं जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य आज के समय में वाद, संवाद और सन्देश के साथ ‘हिन्दी और राष्ट्रवाद के सन्दर्भ में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को वैश्विक परिदृश्य में अवलोकित करने का विनम्र प्रयास है

📣 हमसे जुड़ें हमारा WhatsApp Channel Join करें! ▶ Join Now
WhatsApp