राष्ट्रीय कवयित्री, पत्रकार, मंच संचालक, गायिका, अभिनेत्री एवं चित्रकार।
संपादक, प्रकाशक एवं स्वामिनी,-तनिमा मासिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक पत्रिका- उदयपुर,
अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस पुरस्कार उदयपुर, दलित साहित्य अकादमी कलाश्री पुरस्कार आदि शताधिक सम्मान एवं पुरस्कार
राजस्थान साहित्य अकादमी से “कहानियों की बेटियां”काव्य संग्रह 2016 प्रकाशित
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर से हिवड़ा रो हेलो-2008- राजस्थानी कविताओं की पुस्तक प्रकाशित।
30 वर्षों में जय राजस्थान,दैनिक भास्कर एवं दैनिक हिंदुस्तान में संवाददाता के रूप में सेवा दीं एवं 14 वर्ष तक तनिमा पत्र का संपादन व प्रकाशन किया। देशभर के कई शहरों में मंच पर काव्य पाठ एवं मंच संचालन।
हिंदी एवं राजस्थानी में 16 ऑडियो कैसेट्स देश की विविध कंपनियों से जारी।
द किडनैप प्रिंसेस इटालियन फिल्म व राजस्थानी फिल्म जियो म्हारा लाल में लघु भूमिका अदा की। राजस्थानी फिल्म जिओ म्हारा लाल में लघु भूमिका और देवा फिल्म में गीत।
प्रसिद्ध समाज सेवी पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल के जीवन पर आधारित राजस्थानी फिल्म श्याम सुंदर पालीवाल 2024 में कवयित्री की भूमिका अभिनीत की एवं तीन गीत सृजित। 4 दशकों से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से लगातार कार्यक्रम प्रसारित।
नारी विमर्श पर 100 से अधिक कविताएं प्रकाशित 50 कविताओं और कोलाज़ की अनेक बार चित्र प्रदर्शनी आयोजित। कोरोना कल से अब तक लगभग एक हज़ार से अधिक एकल व सामूहिक कविता पाठ।